अमीषा पटेल को सिविल कोर्ट ने लगाया जुर्माना, चेक बाउंस केस में आज हुई सुनवाई

रांची : सिविल कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर पांच सौ (500) रुपये का जुर्माना लगाया है. चेक बाउंस से जुड़े केस में आज बुधवार को सुनवाई हुई. ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अजय कुमार सिंह की ओर से गवाह प्रस्तुत किया गया और उसका बयान दर्ज करवाया गया. अमीषा पटेल के अधिवक्ता ने गवाह से क्रॉस एग्जामिनेशन (प्रतिप्रेक्षण) नहीं किया. जिसके बाद कोर्ट ने अमीषा पटेल पर जुर्माना लगाया. इस केस की अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को होगी. अजय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने बहस की।

बता दें कि अमीषा पटेल पर साल 2017 से चेक बाउंस का केस चल रहा है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये. अजय कुमार सिंह लवली वल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. पिछले दिनों अमीषा पटेल इस केस में कई बार कोर्ट में हाजिरी लगा चुकी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close