ट्रेन की ऑनलाइन टिकट IRCTC पर बुकिंग होेनी हुई बंद, यात्री हो रहे हैं परेशान, लेकिन टिकट बुकिंग का अभी भी चांस, जानें कहां बुक करें

नयी दिल्ली। ट्रेन की टिकट बुकिंग साइट आईआरसीटीसी (IRCTC) ठप हो गई है। रेल यात्री ना अपनी टिकट बुक नहीं करा पा रहे हैं और ना ही कुछ और काम कर पा रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि टेक्निकल कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि उसकी टेक्निकल टीम इसे सॉल्व करने में लगी है। इसे जल्दी ही ठीक कर दिया जाएगा। इधर रेल यात्री इन दिक्कतों की वजह से परेशान हो रहे हैं।

आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके बताया कि तकनीकी समस्या् केवल ऐप और वेबसाइट पर आ रही है। हालांकि बुकिंग के लिए आप Ask disha विकल्पक को चुन सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसा है तो वहां से भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है। साथ ही रेलवे स्टेाशन पर काउंटर से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इससे पहले छह मई को भी आईआरसीटीसी की सेवाएं ठप पड़ी थीं जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हुई थी। उस दौरान भी साइट डाउन होने को लेकर मेंटनेंस का हवाला दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को यात्रियों को ट्रेन की टिकट बुक कराने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है और टिकट बुक नहीं हो पा रही है। IRCTC ने ट्वीट कर बताया है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसकी वजह से ये समस्या आ रही है। समस्या का समाधान होते ही हम इसकी जानकारी देंगे। साइट कल रात से ही ठप है। इसे चालू करने की कवायद चल रही है। अभी रेलवे के कुल रिजर्व टिकटों की बुकिंग में आईआरसीटीसी की हिस्सेदारी 80 फीसदी से ज्यादा है।

आईआरसीटीसी का ऐप और साइट ठप होने से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने आईआरसीटीसी को टैग कर ट्वीट किया है। उनका कहना है कि कितने दिनों में उनका पैसा वापस आएगा। कुछ यूजर्स को फेल्ड ट्रांजेक्शन की लिस्ट के लॉग में भी नई एंट्री दिखाई नहीं दे रही है। इससे उन्हें यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि उनके पैसों का क्या हुआ। ऐसे लोग यह भी समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका टिकट बुक हुआ है या फिर ट्रांजैक्शन कहां फंस गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टिकट बुक करने वाले लोगों का कहना है कि IRCTC पर टिकट बुक करते समय उनका पैसा भी कट गया और टिकट भी बुक नहीं हुई। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है। लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यही आ रही है कि वह टिकट कहां से बुक करें। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे Amazon, Makemytrip के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close