हैवानियत ! दहेज के खातिर पत्नी और नवजात बच्चे पर डाला खौलता पानी, हालत गंभीर

देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र में सलैया में दहेज लोभी ससुराल वालों ने हैवानियत की हद पार करते हुए जान मारने की नियत से विवाहिता रौशन आरा (22) व उसके तीन माह के बच्चे पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया. घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गया. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति खुर्शीद अहमद, सास जुलैखा बीबी और श्वसुर चरका मियां दहेज की मांग को लेकर छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते रहते है. जान मारने की नियत से सास और पति ने उसपर गरम पानी डाल दिया. जिससे उसका पूरा बदन जल गया है. घटना में तीन महीने का नवजात बच्चा भी झुलस गया है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close