JPSC : झारखंड CDPO भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर रोक, इतने पदों पर होनी थी नियुक्तियां

रांची: झारखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) के 64 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में रोक लगा दी गई है। सोमवार से इसे ऑनलाइन आवेदन भरे जाने थे, लेकिन इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इसके लिए बाद में तिथि जारी करने की बात कहा है।

जेपीएससी ने पहले भी इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि बढ़ाई थी। पहले 27 जून से ऑनलाइन आवेदन भरे जानें थे, लेकिन इसे बढ़ाकर 17 जुलाई से 17 अगस्त तक किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 17 जुलाई से आवेदन नहीं भरे जा सके और आयोग ने अभ्यर्थियों को अगले आदेश का इंतजार करने को कहा है। इस संबंध में जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close