झारखंड में दो दलित नाबालिग से गैंगरेप, अगवा कर एक हफ्ते तक करता रहा दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

लातेहार : झारखंड के लातेहार में दो नाबालिग दलित बच्चियों का अपहरण कर एक हफ्ते तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है पुलिस ने दो दलित नाबालिग लड़कियों के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान अपराधियों के चंगुल से दोनों दलित बच्चियों को भी मुक्त करा लिया. अपराधी नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गढ़वा ले गए थे.

घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र की है. बरवाडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि 21 जून को थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां अपने दोस्त के घर कपड़ा पहुंचाने गढ़वा गई थी. जहां दोनों रेलवे स्टेशन के बाहर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी. तभी उन्हें अकेला पाकर ऑटो चालकों ने उन्हें जबरदस्ती अपने ऑटो में बैठा लिया और एक सुनसान स्थान पर ले गये. यहां उन्होंने इन दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने बरवाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया
इधर, कई दिनों के बाद भी जब दोनों लड़कियां घर नहीं लौटी तो परिजनों ने 29 जून को बरवाडीह थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया. एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में दोनों नाबालिग लड़कियों को गढ़वा जिला से बरामद किया गया. और घटना स्थल से 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने उनके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close