Ranchi: जन्मदिन पर महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को चौंकाया, खुद सामने आकर दिया सरप्राइज, देखें Video

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को 42 साल के हो गये. दुनिया भर के लोगों ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी. कई जगहों पर फैंस ने अनोखे अंदाज में भी धोनी का जन्मदिन मनाया. वहीं, धोनी के रांची स्थित आवास पर सुबह से ही उनके सैकड़ों फैंस जमा थे. सभी धोनी की एक झलक पाना चाहते थे. इस बीच धोनी ने भी अपने घर की छत से हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

यहां देखे विडियो…

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तस्वीरें काफी धुंधली है, जिसकी वजह से ये साफ नहीं पता चल पा रहा है कि वीडियो में धोनी ही हैं।हालांकि इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो में धोनी-धोनी के नारे भी लग रहे हैं। अपने धाराप्रवाह हेलीकॉप्टर शॉट और दमदार बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग के दम पर धोनी ने दो दशकों सेअधिक के पेशेवर करियर में भारत और चेन्नई को कई यादगार जीत दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close