औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षकों पर कार्रवाई, वेतन भुगतान पर लगी रोक

शिक्षा विभाग न्यूज : शिक्षा विभाग की ओर से जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर बुधवार को विभिन्न प्रखण्डों में स्थित 487 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये 10 शिक्षकों का बुधवार का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध रखने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में तैयार कैलेण्डर के अनुसार प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसके पूर्व 4 जुलाई को विभिन्न प्रखण्डों में स्थित 938 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था.
अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये 10 शिक्षकों के निरीक्षण तिथि का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध रखने का निर्देश दिया गया है. 3 जुलाई को 832 विद्यालयों की जांच की गयी थी. अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये 21 शिक्षकों का निरीक्षण तिथि का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध रखने का निर्देश दिया गया था. जबकि 1 जुलाई, 2023 को 371 विद्यालयों की जांच की गयी थी और अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये 46 शिक्षकों का निरीक्षण तिथि का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध रखने का निर्देश दिया








