VIDEO- लाठीचार्ज का वीडियो देखिये, शिक्षक भर्ती के लिए डोमिसाइल मांगने वाले अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसायी लाठियां

पटना। शिक्षक भर्ती पर बिहार में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। डोमेसाइल को लेकर भर्ती नियमावली के बाद राज्य के शिक्षक अभ्यर्थियों ने शनिवार क पटना में जमकर बवाल दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा।

यहां देखे विडियो…

शनिवार की सुबह 2000 से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी सबसे पहले गांधी मैदान में इकट्‌ठा हुए। शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन के बाद आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की होने वाली भर्ती में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका देने के बाद से शनिवार को पटना में बवाल मचा। बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार नियमावली में संशोधन का विरोध कर रहे थे। हाथों में तिरंगा लिए पैदल मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के बाद रोक दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के समझाने के बाद भी शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। डाक बंगला चौराहे से पुलिस ने उन्हें पटना जंक्शन तक खदेड़ा है। पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। ताकि अभ्यर्थियों को इससे आगे बढ़ने नहीं दिया जाए। फिर हल्का बल प्रयोग कर सभी को पीछे खदेड़ दिया।

फिर सेंट जेवियर स्कूल, गांधी मैदान के पास लाठी चार्ज किया गया। अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि डोमिसाइल नीति को फिर से लागू किया जाए। पुलिस ने 18 शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है, इनमें 2 महिलाएं हैं। सभी को कोतवाली थाना ले जाया गया है। दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म हो गया। सभी वापस लौट गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close