शराबी सिपाही : शराब के नशे में बेसुध झारखंड पुलिस के जवान, बीच सड़क पर कर रहा था नौटंकी

धनबाद : जब पुलिस वाले ही इस तरह करने लगे तो आम आदमी का क्या होगा। घटना जिला पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर सदर थाना क्षेत्र के रणधीर वर्मा चौक, जहां बीच सड़क पर शराब के नशे में बेसुध झारखंड पुलिस के जवान नौटंकी कर रहा था। राहगीर तमाशबीन बनकर देख रहे थे। पुलिस की वर्दी में शराब पीकर बीच सड़क पर गिरे जवान को देख लोग अचंभित थे।

पुलिस की वर्दी में जवान शराब के नशे में इतना चूर था कि उसे कुछ पता ही नहीं चल रहा था। इस दौरान पुलिस जवान सड़क पर सो रहा था, फिर कुछ देर में बैठकर कुछ बोल रहा था। जवान खड़ा होने की कोशिश भी कर रहा था। लेकिन नशे की हालत में अपने पांव पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। नशे के हालत में बेसुध झारखंड पुलिस के जवान को हर कोई आते जाते देख रहा था। इस झारखंड पुलिस ने जवान का नाम विश्वनाथ राम है, जो अहले सुबह ही शराब का सेवन कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब के नशे में ड्यूटी पर निकला पुलिस जवान रणधीर वर्मा चौक के पास सड़क पर ही गिर गया। शराब के नशे में पुलिस जवान को देख आमलोगों ने खूब वीडियो बनाया। राहगीर कहते हुए जा रहे थे कि जिनके भरोसे सुरक्षा का जिम्मेदारी है, वह खुद नशे के हालत में उनको खुद को सुरक्षा चाहिए। अपने तो सही से खड़ा नहीं हो पा रहे हैं, दूसरे को क्या वह सहयोग करेंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस जवान को उठा कर पुलिस लाइन पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close