Breaking News: CRPF जवान 15 दिनों से लापता, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा : चाईबासा में सीआरपीएफ का एक जवान 15 दिनों से लापता होने की खबर आ रही है। कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा स्थित 197 बटालियन की हेडक्वार्टर में कार्यरत जवान पिछले 6 जनवरी 2023 से लापता है। इस जवान का नाम बलदेव मुर्मू बताया गया है। इस संबंध में बटालियन के एक पदाधिकारी ने मुफस्सिल थाना में एक जवान की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उक्त जवान घर जाने की छुट्टी लेकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बताया गया कि लापता जवान सरायकेला – खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। फिल्हाल पुलिस छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close