40 दिनों से आंदोलनरत PRP/BAP ने किया सद्बुद्धि हवन-पूजन, कल जूता पॉलिश कर जताएंगे विरोध

रांची । झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के पीआरपी, बीएपी जो ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी में कार्यरत हैं और अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर बीते 40 दिनों से राजभवन के पास आंदोलनरत है। प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋचा देवी से हुए बातचीत में बताती है कि प्रदेश के 1200 पीआरपी, बीएपी 40 दिनों से धरने पर बैठे है और सरकार, विभाग, अधिकारी अपने दिए आश्वासन में विफल हो गया। इस संदर्भ में उनका ध्यान आकर्षित करते हुए संघ के द्वारा धरना स्थल में नई नई गतिविधियां करके मांगो पर उचित कार्रवाई हेतू प्रयासरत है।
आज प्रदेश के पीआरपी, बीएपी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य परिचालन पदाधिकारी,राज्य कार्यक्रम प्रबंधक को ईश्वर से सद्बुद्धि दिलाने हेतु विधिवत हवन पूजन किया गया।प्रदेश मुस्तकीम रज़ा बताते है कि जब तक हमारी मांगो पर उचित कार्रवाई नही किया जाता तब तक यह आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा।
21 जनवरी को जूता पॉलिश कर अपनी विवशता को प्रस्तुत करेगें।
आज के प्रदर्शन में संघ के राज्यपदाधिकारी सभी ज़िलें संघ के पदाधिकारी और प्रदेश के पीआरपी, बीएपी उपस्थित हुए।











