Weather Alert : झारखंड में 22 जनवरी के बाद होगा मौसम में बदलाव, कुछ इलाकों में अभी भी बादल छाये रहेंगे..

रांची। झारखंड के कई इलाके में अभी भी सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों अभी भी कोहरे का असर है, वहीं कई इलाके में भी बादल भी छाये रहेंगे। प्रदेश में कनकनी और शीतलहर का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक सुबह में धुंध और कोहरो का असर देखने को मिलेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो और खूंटी जिले में सुबह में कोहरा के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

रांची, कांके, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। कांके के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटे में देवघर सबसे अधिक ठंडा रहा. यहां सुबह न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं मेदनीनगर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा है. यहां भी दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी को ही एक विक्षोभ उत्तर पश्चिमी में भाग में कायम हो गया है. इसके बाद 22 जनवरी को एक और विक्षोभ दस्तक देगा. इससे और ठंड बढ़ेगी. इसका असर एक-दो दिनों तक रहेगा. इससे आकाश में एक बार फिर बादल छा जाएंगे.वहीं मौसम केंद्र रांची में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाएगा. यह मौसम के हर करवट पर निगरानी रखने में मददगार होगा।

वहीं मौसम केंद्र रांची में डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाएगा. जिसकी सहायता से मौसम की हर करवट पर निगरानी रखी जा सकेगी. नये रडार में भारी बारिश, आंधी, ओला की बिल्कुल सटीक जानकारी मिल पाएगी. हालांकि डॉप्लर वेदर रडार इस साल के अंत तक रांची केंद्र में लगाया जाएगा. मौसमी चेतावनी में सुधार के लिए यह मददगार साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close