Jharkhand: रामगढ़ सीट पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?

रामगढ़: उपचुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म हुआ। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रामगढ़ उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी वहीं 2 मार्च को मतगणना होगी।

बता दें कि झारखंड कांग्रेस पहले ही ऐलान कर चुकी है कि उपचुनाव में उनका प्रत्याशी होगा। यह सीट भी कांग्रेस विधायक की सदस्यता जाने से ही खाली हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ममता देवी की विधायकी जाने से खाली हुई सीट

गोला गोलीकांड में कांग्रेस विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा होने पर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। खाली सीट पर 6 महीनों के भीतर उपचुनाव करवाना था। ममता देवी अगले 11 साल तक चुनावों में हिस्सा नहीं ले सकती। अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी यहां किसे प्रत्याशी बनाती है। विपक्ष के लिए भी ये एक चुनौती है। बीजेपी और आजसू अलग-अलग चुनाव लड़ती है या गठबंधन में, फिलहाल इसका इंतजार करना होगा। हालांकि, रामगढ़ विधानसभा सीट आजसू का परंपरागत सीट रहा है। यहां से आजसू के मौजूदा लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव जीतते आए हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी को हराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close