Weather News: सर्दी-कोहरे से कांप उठा उत्तर भारत, दिल्ली- यूपी समेत इन 5 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं से कांप रहा है। दिल्ली की सर्दी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इंडो गंगेटिक प्लेन इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाओं और उच्च नमी की वजह से अगले तीन दिन कोहरा बेहद घना होगा, यानि विजिविलिटी जीरो मीटर हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में भी कोहरा आने वाले दो से तीन दिन जमकर कहर ढाने वाला है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है

दरअसल, दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए रेड व राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. 10 जनवरी से कोई शीत लहर नहीं होगी. जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हम इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 10 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. इसलिए 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर की ये सभी स्थितियां समाप्त हो जाएंगी।

बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गयी है। यूपी, बिहार से गुजरने वाली राजधानी और दूरंतों एक्सप्रेस सहित तमाम ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। गाजियाबाद में शीतलहर की वजह से कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का ये डबल अटैक 11 जनवरी तक आपकी मुश्किलें बढ़ाने वाला है। 10 और 11 जनवरी को कुछ शहरों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार और झारखंड का भी यही हाल है। बिहार में तीसरी बार और झारखंड में दूसरी बार स्कूलों की छुट्टी बढ़ानी पडी है अब 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। पटना में हाल बुरा है। हर तरफ कोहरा है और लोग ठंड से बचने के जतन कर रहे हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागलुपर भी भयंकर कोहरे की चपेट में है। लोगो को दिन में भी गाडियों की हेड लाइट जलानी पड़ रही है। 32 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। वहीं पंजाब में भी घने कोहरे और ठंड का अटैक हुआ है। जालंधर और पठानकोट में कोहरा तीन दिन से चैन नहीं लेने दे रहा है। ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पंजाब के लुधियाना का पारा 5.3 डिग्री तो अमृतसर का 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। रेतीला राजस्थान भी ठंड की वजह से कांप रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हैं। सीकर में पारा शून्य से आधा डिग्री है। दो हफ्ते में सात बार बार पारा शून्य से नीचे जा चुका है।

Related Articles

close