आजसू पार्टी पलामू जिला की केन्द्रीय नेतृत्व की बैठक सम्पन्न…. जन आंदोलन होगा तेज…कार्यक्रम की रूप रेखा तय


पलामू। आजसू पार्टी पलामू जिला की केन्द्रीय व नेतृत्वकारी सदस्यों की बैठक परिसदन भवन मेदनीनगर मे की गई ।आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई दी।उन्होंने कहा कि पुर्व के आन्दोलन की समीक्षा की जाए व राजनीतिक सांगठनिक स्थिति पर बेहतर ढंग से सुझाव दिया जाय। वर्तमान वर्ष आन्दोलन का बर्ष है। हम जन आन्दोलन तेज करेंगे- जन संघर्ष को विकसित करेंगे।

बैठक में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित 17 जनवरी को कचहरी परिषर मे आयोजित धरना को सफल बनाने व 11 जनवरी को बिस्तारित जिला कमिटी की बैठक सह वन भोज व 12 जनवरी को रांची में छात्रों की आक्रोश मार्च पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष दीलीप चौधरी ने कहा कि हम नव बर्ष मे पलामू मे संगठन नये जोश और उत्साह से काम करेगी। झारखंड में जातिय जनगणना करा कर पिछडा वर्ग को आवादी के अनुपात में आरक्षण दिलाने के लिए जोरदार आन्दोलन की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केन्द्रीय सचिव बिजय मेहता ने कहा कि हम वन भोज के बहाने आन्दोलन के रणनीति पर चर्चा कर संघर्ष को बिकसित करेंगे। बिकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि हमारी जिला कमिटी से लेकर पंचायत समिति तक संगठन को मजबूत कर आजसू पार्टी झारखण्ड को रोशनी देगी। हम संकल्पबद्ध है।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झुठ और लूट के रास्ते राज्य को बर्बाद कर रहे हैं। इसे बेनकाब करने में हमारी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष तुलसी शुक्ला ने कहा कि सरकार के नाकामी को जन जन तक पहुचाने की काम हमारी पार्टी करेगी। संजू सिंह उपाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग सभी अनुसांगीक इकाई को मजबूत करेंगे।
शिव शंकर प्रसाद ने सांगठनिक ढांचा को चुस्त दुरुस्त कर आन्दोलन बर्ष को सफल बनाने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है कार्यक्रम

11 जनवरी जिला कमिटी की विस्तारीत बैठक सह वनभोज
12 जनवरी को रांची में छात्रों का आक्रोश मार्च सफल बनाने।
17 जनवरी को ओबीसी मोर्चा का मेदनीनगर नगर समाहरणालय मे धरना में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


Related Articles

close