MODI ब्रेकिंग: “झारखंड में कोयले का ढेर तो देखे थे, पहली बार नोटों का ढेर देखा”, सोरेन परिवार को पीएम मोदी का जमकर हमला, बोले जनता का पैसा तो लौटाना पड़ेगा

रांची। प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा चुनाव का धनबाद से शंखनाद कर दिया। इस दौरान उन्होंने सोरेन परिवार और जेएमएम सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जेएमएम का नया नामांकरण करते हुए कहा कि जेएमएम का मतलब आजकल हो गया है “जमकर खाओ”। प्रदेश में आज बेनामी संपत्ति का पहाड़ किया जा रहा है। ये संपत्तियां गरीबियों को लूटकर खड़ा किया गया है।

मैंने देखा झारखंड में नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। पहली बार टीवी पर देखा..तो लगा झारखंड तो कमाल कर रहा है। झारखंड में कोयले के ढेर तो देखे थे, नोटों के ढेर पहली बार देखे हैं। ये ये झारखंड का पैसा, आपका पैसा है, आपके बच्चों का पैसा था, इसे लूट लिया गया। क्या इसे माफ किया जा सकता। ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये की नहीं ? जो जनता का पैसा है, उसे लौटाना पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन लेते हैं, तो तरह तरह के बहाने बनाते हैं, आरोप लगाते हैं। जेएमएम और कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा है। जनजातियों परिवार कों ये लोग कभी आगे नहीं बढ़ायेंगे। ये दोनों पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। जेएमएम को चलाने वाले एक ही परिवार के हैं, वो अपने परिवार के बच्चों के चिंता करेंगे। लेकिन मैं अपने लिए नहीं, आपके परिवार के बच्चों के लिए कर रहा हूं।

मोदी सरकार जो भी काम कर रही है, IND गंठबंधन के लोग हर काम में अड़ंगा डालते हैं। मुफ्त चावल योजना को ये लोग बंद करना चाहते हैं। गरीबों के घरों के चूल्हे को ये बंद करना चाहते हैं। ये इंडी गठबंधन चाहे जो भी करना चाहे कर ले, लेकिन मोदी सरकार मुफ्त अनाज योजना जारी रखेगी। बिहार-झारखंड के कई सारे लोग अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे हैं। गुजरात में कई झारखंड के लोगों से मिलना होता था। सीमा पर भी कई जवान झारखंड के तैनात है। जो जहां हो, उन्हें वहां मुफ्त अनाज मिले, इसकी व्यवस्था सरकार ने की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंडी गठबंधन की सरकार जनता विरोधी है। गरीबों के खिलाफ है, विकास की विरोधी है। आज कमीशन बंद हो गया है, उनको पैसा नहीं मिल रहा है, तो विपक्ष मुझे गाली देते हैं। लेकिन कोई गाली मुझ तक नहीं पहुंचता, क्योंकि आपका आशीर्वाद मेरे साथ है। विरोधी जितना भी कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close