वित्तीय साक्षरता सप्ताह : RBI कर रहा है वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक, धनबाद के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में हुआ आयोजन

धनबाद। RBI इन दिनों वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रही है। इस कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल कॉलेजों में जाकर वित्तीय जानकारी और जागरूकता का संदेश दिया जाता है। इसी क़ड़ी में मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में मनाया जाने वाला वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2024 का आयोजन हुआ। वित्तीय साक्षरता केंद्र, जिला धनबाद की तरफ से अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाओं में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया ।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित यह वित्तीय साक्षरता सप्ताह पूरे भारत में इस बार 26- फरवरी से 01-मार्च 2024 तक मनाया जा रहा है, इस बार का विषय -“Make a Right Start: Become Financially Smart” है, जिसके तहत छात्रों, प्रधानाध्यापक सह शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मेगा शिविर का आयोजन बिनोद बिहारी महतो समारक हाई स्कूल, निचितपुर में किया गया जिसमें विद्यार्थियों से वित्तीय साक्षरता पर प्रश्न पूछे गए और उन्हें पुरुस्कृत किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक,राँची से बरुन चंद्र ने बचत और संयोजन की शक्ति, छात्रों के लिए बैंकिंग अनिवार्यताएँ और डिजिटल और साइबर स्वच्छता की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई |अन्य कार्यक्रम का आयोजन जिसमे नीरज मेमोरियल स्कूल,भूली ; BSS महिला कॉलेज, धनबाद और CLF हरिणा ,धनबाद में हुआ | मौके में अमित कुमार (अग्रणी जिला प्रबंधक, धनबाद) , लवली पंडित (JRGB बैंक, FLC Counsellor),राजेंद्र कुमार (BOI बैंक, FLC Counsellor) और अमन दीप गुप्ता ( जिला प्रभारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र धनबाद ) कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम् भूमिका रही |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close