कन्या को धन और लाभ दोनों, हनुमान जी की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, मेष, कुंभ इमोशनल फैसला न लें, देखें आज का सभी राशिफल

Aaj Ka Rashifal : मेष राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मिठास बढ़ेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। भूमि के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में संलग्न लोगों को विघ्न एवं बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका अदा करने का अवसर प्राप्त होगा.

वृषभ राशि
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। विवाह की चर्चा आगे बढ़ेगी, सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामनाकरना पड़ेगा। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को अपने सहयोगियों से विशेष सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन संबंधी कार्य में अधिक व्यस्त रहेंगे. माता से कोई अत्यंत शुभ समाचार मिलेगा. समाज में आपके उज्ज्वल चरित्र की प्रशंसा चारों तरफ होगी. लोग आपके आपसे निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि
विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी से गलत फैसले ले सकते हैं। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाषा पूर्ण होगी उद्योग धंधे में नए साझेदार बनेंगे. आज अस्त्र-शस्त्र में रुचि अधिक रहेगी. शस्त्र खरीदने की योजना बन सकती है. खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा. परिवार में भोग विलास की सामग्री खरीद कर ला सकते हैं.

कर्क राशि
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें। खाद्य पदार्थों के व्यवसाय में जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. कोर्ट में चले आ रहे मुकदमे का फैसला आपके पक्ष में होगा. कारागार में बंद लोग आज मुक्त होंगे. समाज में अच्छे कार्यों के लिए आपकी सराहना होगी. किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं. हवाई यात्रा के योग बनेंगे. घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी. किसी अन्य पर ज्यादा विश्वास करने की वजाय अपना काम खुद ही करें. व्यापार में नए साझेदार बनेंगे. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है.

कन्या राशि
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. राजनीति में किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से निकटता बढ़ेगी. जिससे राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने की योग बनेंगे. घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. उद्योग धंधे में किसी अनुभवी व्यक्ति से विशेष सहयोग प्राप्त होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तुला राशि
कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारो को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। राजनीति में आपको उच्च पद मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण योजना पर विचार विमर्श होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा. किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने के योग हैं. धन संपत्ति विवाद को कोर्ट कचहरी में न जाने दें.

वृश्चिक राशि
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव है। व्यापार में नए साझेदारों में वृद्धि होगी. जिससे व्यापार गति पकड़ेगा. राजनीति में उच्च पद मिलने के योग है. नौकरी में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग है. धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को आज सफलता मिलेगी.

धनु राशि
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण व्यवधान आ सकता है. रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ सकता है. किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करना घातक सिद्ध हो सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य लोगों को अपने बॉस से डांट फटकार लग सकती है. उद्योग धंधे की योजना खूब सोच विचार समझकर गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं. किसी के कहे सुने में न आएं. आज वाहन आदि कीमती वस्तु खरीदने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है.

मकर राशि
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकसिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा. राजनीति में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट एवं मार्गदर्शन करेंगे. धन के लेन-देन में थोड़ा सावधानी से काम लें. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता एवं सम्मान मिलेगा. शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं .अन्यथा आपको अस्पताल में जाना पड़ सकता है.

कुंभ राशि
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, औरों की देखा देखी न करें। किसी महत्वपूर्ण अभियान अथवा आंदोलन का नेतृत्व करने का अवसर आपको प्राप्त होगा. उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नौकरी के संबंध में विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा. आप दूर देश की यात्रा पर खूब मजे करेंगे. और आनंद लेंगे. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी. व्यापार में साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा. नौकरी में वाहन आदि का सुख बढ़ेगा. भौतिक कार्यों में लोगों को अपने बॉस से प्रशंसा एवं प्रोत्साहन मिलेगा.

मीन राशि
कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा।अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायक है। व्यापार में मित्रों एवं पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के साथ नौकर चाकर का सुख मिलेगा. भूमि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं. धन संपत्ति विवाद आप कोर्ट के बाहरी सुलझा लें. मामला सुलझ जाएगा. कला एवं अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. नवीन उद्योग धंधे में संलग्न में लोगों को धन एवं मान प्राप्त होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से मनोबल बढ़ेगा.

Related Articles

close