राहुल कुमार सिन्हा ने रांची डीसी का पद संभाला, 2011बैच के है आईएस, जानिये उनके बारे में..

झारखंड: रांची के नए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया ।पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त- सह -जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली है। पूरी कोशिश रहेगी कि सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाते हुए जनता की मांग और उम्मीद को पूरा किया जा सके। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे। इस मौके पर रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं उनके बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश रहेगी ।उन्होंने कहा है कि सभी कलीग का महत्वपूर्ण रोल है। हम टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि सर्विस डिलीवरी प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। आम जनता का कार्य नियत समय पर हो ।बेवजह उन्हें कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े ।आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के दरवाजे हमेशा खुले है।

राहुल कुमार सिंह पूर्व में आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं। राहुल कुमार सिन्हा ने रांची में उपविकास आयुक्त के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। रांची का उपायुक्त बनने से पहले वह पर्यटन विभाग के निदेशक के पद पर सेवारत थे।इसी साल अप्रैल माह में देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे हादसा हुआ था। तीन दिन तक चले ऑपरेशन के दौरान राहुल कुमार सिन्हा बतौर पर्यटन निदेशक के रूप में घटनास्थल पर जमे हुए थे। बाद में हादसे की जांच के लिए बनी पांच सदस्यीय जांच टीम में भी उनको रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close