महिला डाक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डाक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप….आधी रात महिला डाक्टर के क्वार्टर में पहुंच, करने लगे गंदी हरकत…

सिमडेगा। महिला डाक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में सिमडेगा के कोलेबिरा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। आरोप लगाने वाली महिला चिकित्सक सिमडेगा जिला के ही कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। वहीं जिस डाक्टर पर आरोप लगा है वो लचड़ागढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। यौन शोषण के मामले में महिला डाक्टर ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला चिकित्सक ने थाने में जो लिखित शिकायत दी है, उसके मुताबिक डाक्टर आकाश भेंगरा 6 जुलाई की रात 11 बजे उनके घर आ गये और शादी का दवाब डालने लगे। महिला डाक्टर के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित उनके क्वार्टर नंबर 3 में आकर शादी की बात करने पर महिला डाक्टर ने शादी से साफ इंकार कर दिया। मना करने पर डाक्टर भेंगरा ने महिला चिकित्सक का कपड़ा उतारने लगे और गलत तरीके से छुने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला डाक्टर ने जब डाक्टर भेंगरा को ऐसा करने से रोका तो भेंगरा ने महिला चिकित्सक की एक बात भी नहीं मानी। इस मामले में कोलेबिरा थाने मं महिला डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने डाक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया है। महिला डाक्टर की खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close