प्रेमिका का खौफनाक कांड: प्रेमी की हो रही थी कहीं और शादी, प्रेमिका ने घर बुला मूसल मारकर कर दी हत्या, खुद भी फांसी पर लटकी

गोपालगंज। प्रेमिका ने पहले प्रेमी की मूसल से मार-मारकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी से लटक गयी। घटना गोपालगंज का है। पुलिस ने दोनों की मौत मामले में खुलासा किया है। मामला भोरे थाना इलाके के कल्याणपुर गांव का है। प्रेमी की पहचान मंटू, जबकि प्रेमिका की पहचान पुष्पा के तौर पर हुई थी। पुष्पा अपनी शादी से पहले और शादी के बाद भी मंटू के साथ 2 बार भाग चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक मंटू पिता के कारोबार में लखनऊ में रहकर ही हाथ बंटाता था। इसी दौरान पुष्पा से उसे प्यार हो गया और फिर 2021 में दोनों घर से भाग गये। बाद में दोनों लौट आये। 2022 में पुष्पा की शादी उसके परिजनों ने कहीं और कर दी थी, लेकिन पुष्पा वापस अपने पति को छोड़कर मायके आई और मंटू के साथ भाग गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक इस बार मंटू, पुष्पा को लेकर लखनऊ चला गया। वहां दोनों ने शादी कर ली। अब मंटू के परिजन उसकी शादी कहीं और करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मंटू अपनी प्रेमिका पुष्पा को लेकर वापस अपने घर लौटा। इस दौरान पुष्पा को जानकारी मिली कि मंटू की शादी कहीं और हो रही है। परेशान होकर पुष्पा ने मंटू और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर महिला थाने में केस दर्ज कराया। जनवरी में महिला थाना की पुलिस ने मंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद मंटू अपनी प्रेमिका पुष्पा से मिलने गया था। पुलिस का कहना है कि वहां ही दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर पुष्पा ने मूसल से मारकर प्रेमी मंटू की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी पर लटक गयी। दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close