खैनी के चक्कर में खून खराबा: शिक्षक को सिपाही ने गोलियों से भूना, मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की कॉपी लेकर पहुंची शिक्षक की टीम से सिपाही ने मांगा तंबाकू, नहीं देने पर…

मुजफ्फरनगर। खैनी के चक्कर में खून खराबा हो गया। सिपाही ने एक शिक्षक को गोलियों से भून दिया। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है। जहां, देर रात वाराणसी से यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची टीम में शामिल एक पुलिस जवान ने खैनी को लेकर शिक्षक से भिड़ गया और फिर उसे गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक अध्यापक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर टीम में शामिल सभी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पुलिस कांस्टेबल शराब के नशे में था और वह रात के समय मृतक अध्यापक से तंबाकू की मांग कर रहा था, जिस पर तंबाकू न देने पर आरोपी पुलिसकर्मी ने इस घटना को अंजाम दे डाला। दरअसल, 14 मार्च को वाराणसी से एक टीम यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर अन्य जनपदों में स्थित कॉलेज में जमा करने के लिए निकली थी। जिसमें अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और पुलिस कार्ड में उप निरीक्षक नागेंद्र चौहान मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश के साथ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र मौर्य व कृष्ण प्रताप शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एसडी इंटर कॉलेज पर टीम पहुंची, लेकिन कॉलेज के गेट बंद होने के चलते यह टीम रात के समय गाड़ी में ही आराम कर रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल पुलिस कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने शिक्षक धर्मेंद्र कुमार से खैनी की मांग की गई, नहीं देने के चलते शराब के नशे में चूर कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने अपनी कार्बाइन से अध्यापक धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी, जिसमें कई गोलियां लगने से अध्यापक धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close