PHOTO : मुख्यमंत्री बने दुल्हा, दुल्हनिया संग आयी पहली फोटो : … CM केजरीवाल ने निभायी पिता की भूमिका … ..

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब से कुछ देर पहले उन्होंने डॉ गुरदीप कौर के साथ सिख विधि विधान के साथ शादी की रश्म पूरी की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस दौरान खास तौर पर मौजूद रहे, जिन्होंने पिता की भूमिका निभाते हुए, शादी की पूरी रश्म निभाई। गोल्डन कलर की शेरवानी और पीली पगड़ी पहने भगवंत सिंह मान काफी अच्छे दिख रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही उनके साथ विधायक राघव चड्ढा हमेशा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उम्र 48 साल है, जबकि उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर उनसे 16 साल छोटी, सिर्फ 32 साल की है। मुख्यमंत्री की शादी में भी पूरे विधि विधान के साथ परंपरा निभाई गई। शादी से पहले मुख्यमंत्री का रास्ता उनकी सालियों ने रोक दिया था, फिर रिबन कटाई के नेक का पैसा भी मुख्यमंत्री से लिया गया।

आपको बता दें कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी ने सीएम के पद पर रहते हुए शादी की है। भगवन सिंह मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खासतौर पर अपने पूरे परिवार के साथ शादी में पहुंचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि भगवत सिंह मान की पत्नी गुरदीप कौर एमबीबीएस डॉक्टर है, लेकिन उनकी रूचि राजनीति में आने की है। परिवार वाले ने भी गुरदीप कौर को यह कह रखा था की पहले शादी होगी और फिर उसके बाद उनके अगर राजनीति में जाने की इच्छा हो तो फिर वह पूरी होगी। लिहाजा अब मुख्यमंत्री के साथ शादी के बाद माना जा रहा है कि गुरदीप कौर की इच्छा भी जल्द पूरी हो जाएगी। गुरदीप कौर की भगवत सिंह मान से मुलाकात आज से 4 साल पहले हुई थी। 4 साल से भगवंत मान और गुरदीप का परिवार एक दूसरे को जानता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close