RAIPUR CHHATTISGARH : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक, बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली।

महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। श्री कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बेटा साकेत, बहू शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु, बहू कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका शामिल हैं। शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी जी का अंतिम संस्कार राजधानी रायवपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close