सीओ और प्रभारी बीडीओ का निधन…….हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत….. अधिकारियों ने जताया शोक

गुमला: लोहरदगा के सीओ और प्रभारी अरूण कुमार तिर्की का निधन हो गया। अरूण कुमार तिर्की को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचा गया, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरूण कुमार तिर्की गुमला शहर के पालकोट रोड निवासी थे। उनके निधन की खबर पर अधिकारी-कर्मचारी में शोक की लहर है।

गुमला के पालकोट रोड स्थित उनके घर में उन्हें बुधवार की सुबह हार्ड अटैक आई थी। जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार तिर्की झारखंड लोक सेवा आयोग के पांचवी बैच के अधिकारी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी गुमला के लिए रवाना हो गए हैं। लोहरदगा सदर अंचल अधिकारी अरुण तिर्की ने काफी कम समय में लोहरदगा में अपने काम करने के तरीके और मिलनसार प्रवृत्ति की वजह से सब के दिलों में जगह बना ली थी। इस घटना से हर कोई हैरान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close