आखिरकार पकड़ा गया बंदर.. 50 से भी ज़्यादा लोगों को कर चुका है घायल,नगर विकास समिति ने आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए लगाई थी गुहार…

बोकारो चास में लगभग 2 सप्ताह से कई मोहल्लों में उत्पात मचाने वाला भयानक बंदर जिसने लगभग 50 – 60 लोगों को घायल कर चुका था, आखिरकार शुक्रवार की शाम को स्थानीय लोग एवं वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया। चास में इन दिनों बंदर के आतंक से कॉलोनी वासी परेशान थे। बंदर का भय इस बात से लगाया जा सकता था की सभी अपने अपने घरों में कैद रह रहे थे। न तो किसी की हिम्मत घर के छत पर निकलने की थी, न ही घर के बाहर घूमने फिरने की। बंदर इंसान को देखते ही इतने हमलावर हो जाते थे की जान बचाना बमुश्किल साबित होता था। लोग डर के मारे भागते थे तो उसमें भी बच पाना नामुमकिन होता था।

HPBL को प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले छह दिनों में करीब 50 से भी ज्यादा लोगों को ये बंदर घायल कर चुके हैं। वन विभाग, जिला प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी गई है परंतु अब तक इस संबंध में कारवाई होती दिख नही रही मसलन लोगों को घरों में दुबके रहना मजबूरी हो गई है। चास के तारानगर धर्मशाला मोड़ पर भुक्तभोगी ने बताया की बंदरो के हमला से बुरी तरह घायल हालत में अस्पताल पहुंचा जहां सर पर करीब 10 से ज़्यादा टांके पड़े और पैर में भी टांके पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर विकास समिति ने आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की

नगर विकास समिति ने स्पष्ट कहा की बार बार प्रशासन और वन विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने के बाबजूद बंदरों की समस्या से निजात नहीं मिल पर रही है। बंदर इतने हमलावर होते जा रहे है की किसी दिन जान भी जा सकती है। समिति के सदस्यों ने एक भुक्तभोगी की आपबीती भी सुनवाई और जल्द बंदरो के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close