CG NEWS : दुष्कर्म से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता का बचाव करना पड़ा महंगा, टीआई निलंबित

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं करने पर टीआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित टीआई का नाम शैलेन्द्र नाग है। हालांकि टीआई के निलंबन सम्बंधित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, पुलिस सूत्रों ने टीआई के निलंबन की पुष्टि की है। टीआई पर दुष्कर्म में फंसे बचाने का आरोप पीड़िता ने लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दुष्कर्म की शिकायत करने के लिए कोमाखान थाना पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कि और उसे काफी देर बैठाया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ एफआईआर करने से पुलिसकर्मी बच रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने के टीआई से भी की। लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, जब पुलिस के रवैययों के बारे में मीडिया को पता चला और खबर मीडिया में पहुंची तो आनन-फानन में टीआई को सस्पेंड करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close