Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने एक झटके में छीन ली परिवार की खुशियां

MP Accident News:मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी में एक भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, परिवार अधारताल का रहने वाला था। इस हादसे में 24 वर्षीय शहाबुदीन अपनी पत्नी नीतू और तीन साल की मासूम कृतिका के इलाज के लिए शहर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में बाइक का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है। जहां परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को अस्पताल भिजवाकर दिया गया। पुलिस अभी आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close