Daily Horoscope: इन 5 राशि वालों को आज होगा बंपर धनलाभ, राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार

Daily Horoscope: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से इस बात का पता लगाया जा सकता है भविष्य में होने वाली घटनाएं आपके पक्ष में होंगी या फिर नहीं. ग्रहों की चाल की बात करें तो आज के दिन मेष राशि में मंगल ग्रह विराजमान रहने वाले हैं.

वृषभ राशि में गुरु मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही मिथुन राशि में शुक्र, सूर्य मौजूद रहेंगे. कर्क राशि में बुध विराजमान हैं. इसके साथ ही केतु कन्या राशि में रहेंगे और मीन राशि में राहु विराजमान हैं. कुंभ राशि में शनि विराजमान हैं. वहीं, चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे. आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. न्यायापक्ष मजबूत होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. विवाद न करें,परिवारिक कलेश हो सकता है.

मिथुन राशि

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. पुराना धन मिल सकता है. रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्याएं रहेंगी. अनाज व तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा.

कर्क राशि

अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें. व्यवसायिक मामलों की नई योजनाएं बनेंगी. कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. घर के बाहर पूछ-परख रहेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभालें और संगति बदलें.

सिंह राशि

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे. शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान हो सकती है. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव रह सकता है. कार्यसिद्धि होगी.

कन्या राशि

जल्दबाजी में हानि से बचें. परिवार में चिंता तथा तनाव रह सकते हैं. कार्यस्थल पर विवाद से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. नए दोस्त बनेंगे.

तुला राशि

आपकी बातचीत से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है. यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

वृश्चिक राशि

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनलाभ हो सकता है. संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि

किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें. दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल कर सकता है. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी.

मकर राशि

निवेश से लाभ होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दुखद समाचार मिल सकता है. कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे.

कुंभ राशि

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. विवाह के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मीन राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आत्मसम्मान बढ़ेगा और इसके साथ ही शत्रु परास्त होंगे. आपके अपने ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे. विवाद से बचें, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी.

Related Articles

close