नर्स से घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार: छुट्टी सेटलमेंट के नाम पर मांग रहा था 20 हजार रुपये रिश्वत, रंगे हाथों ACB ने दबोचा

ACB Raid: नर्स से छुट्टी सेटलमेंट के नाम पर घूस लेते स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ACB ने 20 हजार रुपये लेते क्लर्क को गिरफ्तार किया है। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, जहां स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया है। क्लर्क सूरज नाग नर्स से एजुकेशन लीव सेटलमेंट के लिए घूस ले रहा था। तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल, ACB की टीम क्लर्क से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क सूरज नाग नवा रायपुर स्थित संचनालय में पदस्थ है। वो गरियाबंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स नेमिका तिवारी से 2 साल के एजुकेशन लीव के सेटलमेंट के लिए पैसे की मांग कर रहा था। नेमिका तिवारी ने अवकाश अप्रूव कराने के लिए संयुक्त संचालक (नर्सिंग) में आवेदन दिया था। सूरज फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्लर्क को नर्स पैसे नहीं देना चाहती थी। उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर क्लर्क सूरज ने नर्स को अपने राजेंद्र नगर स्थित सरकारी घर के पास बुलाया। नेमिका ने एसीबी के दिए 20 हजार कैश को क्लर्क के हाथों में दिया। क्लर्क ने रुपए अपनी जेब में रख लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान पहले से तैनात ACB के अफसरों ने तत्काल जाकर क्लर्क को दबोच लिया। टीम ने उसकी जेब से उन नोटों को भी बरामद कर लिया है। जिसे नर्स ने दिया था। टीम को तकनीकी जांच में उसके हाथों में केमिकल भी लगा हुआ मिला। क्लर्क को गिरफ्तार कर ACB आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

close