झारखंड: 10वीं की छात्रा की मौत मामले में आरोपी की नौटंकी, 5वें फ्लोर से कूदने की देने लगा थमकी

मधुपुर। छात्रा की मौत मामले में आरोपी युवक ने खुदकुशी की कोशिश की है। आरोपी युवक ने अस्पताल की छत से छलांग लगाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर में रहकर कार्मेल स्कूल में पढ़ाई कर रही जरमुंडी की दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी युवक का नाम रितेश है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विषपान के बाद छात्रा को छात्र रितेश ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां छात्रा की मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने पिता के आरोप के बाद युवक को हिरासत में ले लिया। इस बीच मंगलवार को आरोपी चकमा देकर निजी अस्पताल की छत की ऊपरी मंजिल में चढ़ गया और उसने अपनी जान देने की बात कहकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी युवक ने पुलिस से सुबह शौच जाने की बात कही और शौचालय के वेंटिलेटर से अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर चढ़ गया। इस दौरान वह अस्पताल की ऊंची इमारत से कूदने का प्रयास करने लगा। इस दौरान किसी की नजर उस पर पड़ी और सैकड़ों की संख्या में लोग आसपास जमा हो गये। उपस्थित लोगों व पुलिस ने युवक को नहीं कूदने का आग्रह किया। इस बीच पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने सूझबूझ से छत पर जाकर युवक को पकड़ा और उसे नीचे उतारा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आयी. इधर गड़िया निवासी युवक रितेश की मां और परिजनों ने बताया कि रितेश मामले में निर्दोष है. उसने लड़की को जहर नहीं खिलाया. युवक के परिजनों का कहना है कि अगर उसने जहर खिलाया होता तो उसे अस्पताल लेकर क्यों जाता. छत से युवक के कूदने का प्रयास करने का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा.

मृतका के पिता का आरोप है कि जहर पीने के बाद बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपनी शिकायत में पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि मधुपुर के गड़िया गांव निवासी रितेश कुमार दास ने उनकी बेटी को जहर पीने को मजबूर किया था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला प्रेम प्रंसग से जुड़ा बताया जा रहा है. किशोरी जरमुंडी के एक गांव की रहने वाली थी. मधुपुर में अपनी सहेली के घर रहकर पढ़ाई करती थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्कूटी से किशोरी को इलाज के लिए बेलपाड़ा स्थित एक नीजी अस्पताल लेकर गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. नाबालिक लड़की का अश्लील वीडियो फोटो प्रेमी के दोस्त पंकज यादव के मोबाइल में थे. इसी के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था.

Related Articles

close