Jharkhand Breaking: नही रही दुमका की बेटी अंकिता, आग से जलाई गई युवती की रिम्स में हुई मौत

झारखंड: दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र की जरुआडीह निवासी अंकिता कुमारी का रांची में मौत हो गई। शाहरुख नामक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया था। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना से 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा अंकिता कुमारी का सिर्फ यही गलती थी कि उसने उसके प्यार को ठुकरा दिया था। उससे बात करने से इंकार कर दिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अंकिता को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़िता कों करता था परेशान

अंकिता के साथ आए परिजन अविनाश ने बताया कि करीब 22 दिन पूर्व आरोपी द्वारा अंकित के घर पर पत्थरबाजी की गई थी इसमें खिड़की के शीशे टूट गए थे। मामले की जानकारी आरोपी के परिजन को भी दी गई थी। इसके बाद भी लगातार तंग किया जा रहा था। घटना से 2 दिन पूर्व अंकिता ने फोन पर आरोपी द्वारा तय किए जाने की जानकारी दी थी। अंकिता दो बहन और एक भाई है बहन बड़ी है छोटा भाई है मार्केटिंग का काम करते हैं जबकि मां गुजर गई थी।

बीते मंगलवार को इंटर की छात्रा अंकिता को आरोपी शाहरुख उसैन ने इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि पूरी छात्रा ने उसे दोस्ती करने से इंकार कर दिया था। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। आरोपी घर से निकलने पर पीड़िता को तंग किया करता था। पीड़िता को आरोपी कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह लगातार पीड़िता की सहेली से मोबाइल नंबर जुगाड़ कर उसे दोस्ती करने का दबाव देता था। लेकिन पीड़ित नाबालिग ने दोस्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सोमवार को जान से मारने की धमकी दे दी गई। मंगलवार को जो छात्रा में घर में सोई हुई थी इसी दौरान शाहरुख उसे घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल डाल माचिस जला दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन में उसे दुमका हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन और परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाना को दी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता को जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि मामला एकतरफा प्यार का है। इनकार करने पर युवक ने युवती को जलाकर जान से मारने का प्रयास किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close