VIDEO -441 को 4 से भाग नहीं दे पायी हेडमास्टर : डीसी की क्लास में हेडमास्टर हो गयी फेल….नाराज उपायुक्त ने इंक्रीमेंट रोका, हेडमास्टर के प्रभार से भी हटाया

बालाघाट। देश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का हाल क्या है, इसकी पोल आये दिन खुलती रहती है। नया मामला मध्यप्रदेश के बालाघाट का है, जहां उपायुक्त की क्लास में हेडमास्टर ही फेल हो गयी। हेडमास्टर को डीसी ने 441 को 4 से भाग देने को कहा, लेकिन हेडमास्टर इस मामूली से गणित को नही बना सकी। जिसके बाद डीसी शिक्षिका पर जमकर नाराज हुए।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में जिला मजिस्ट्रेट (DM) डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने बिरसा विकासखंड के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इंस्पेक्शन के दौरान बच्चों का ज्ञान परखने के लिए गणित का सवाल हल करने के लिए दिया. जब बच्चे यह सवाल हल नहीं कर पाए तो उन्होंने क्लास टीचर सोना धुर्वे को सवाल हल करने के लिए दिया लेकिन टीचर खुद इस सवाल को हल नहीं कर पाई। यह साधारण सा भाग का सवाल था जिसमें 441 को 4 से भाग करने के लिए कहा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राइमरी टीचर ने सवाल हल करने का प्रयास किया लेकिन उसका उत्तर गलत निकाला. कलेक्टर डॉक्टर गिरीश मिश्रा ने इस पर उन्हें जमकर फटकार लगाई और उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने और हेड मास्टर के पद से उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं. सोशल मीडिया पर प्रधान पाठिका का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सीएम राइस स्कूल मलाजखंड की प्राइमरी क्लासेस का भी निरीक्षण किया, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण सीएम राइज योजना के तहत बनाया स्कूल है, वहां भी सीएम राइस स्कूल मलाजखंड की टीचर दिनेश्वरी रहांगडाले ने भाग के सवाल का गलत उत्तर निकाला. इस दौरान उन्होंने बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर 6024 लिखकर उसमें 5 का भाग देने कहा. बच्चो ने बताया कि वे इतनी बड़ी संख्या में भाग नहीं दे पाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close