महिला डाक्टर के साथ अस्पताल में दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, ईयरफोन से पकड़ाया दुष्कर्मी, जानें पूरा मामला

Lady Doctor News: अस्पताल में महिला डाक्टर के साथ हुए रेप और हत्या मामले में पुलिस आखिरकार दरिंदे तक पहुंच गयी है। ईयरबर्ड के आधार पर पुलिस ने कातिल को ढूंढ निकाला। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए एक लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित महिला का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। उसके साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पहले महिला का गला घोंटा गया। हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।’ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी संस्थान से बाहर का है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वो मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आसानी से आता-जाता था. उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध हैं. वो सीधे तौर पर अपराध में शामिल प्रतीत होता है. पुलिस को ब्लूटूथ ईयरबड का एक फटा हुआ हिस्सा मिला था. इस सुराग के जरिए वो आरोपी तक पहुंच पाई. कई डॉक्टरों ने भी सीसीटीवी से अपराधी की पहचान की है।

आरोपी का नाम संजय रॉय है, जो कि पेशे से सिविक वालंटियर है. ऐसे वालंटियर संविदा कर्मचारी होते हैं, जो कि यातायात प्रबंधन के लिए संबंधित पुलिस इकाइयों में पुलिसकर्मियों की सहायता करते हैं. वे राज्य में प्रमुख त्योहारों के दौरान और उन स्थानों पर भी पुलिस की सहायता करते हैं, जहां वाहनों की अनधिकृत पार्किंग होती है.

ऐसे लोग पुलिस के लिए काम करते हैं। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था. चेहरे पर चोटें थीं और नाखून लगा हुआ था. उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था. उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और छोटी अंगुली और होठों में भी चोटें लगी थी. गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई है. रेप के बाद उसकी हत्या होने की आशंका है. यह वारदात शुक्रवार सुबह 3 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

‘गुप्तांग-आंखों और मुंह से खून बह रहा था’

उधर, पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या की संभावना से इनकार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है ‘पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे।’ कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ।

Related Articles

close