जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म…. प्रधान सचिव से वार्ता में ये बनी सहमति… कैबिनेट की बैठक में…..

पटना: बिहार में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म हो गयी है। इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ हुई चर्चा के बाद जूनियर डाक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। दरअसल डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल पहले प्रत्यय अमृत से मिलने गया था। इस प्रतिनिधिमंडल में पीएमसीएच के अधीक्षक आईएस ठाकुर, प्रिंसिपल विद्यापति चौधरी, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंदन सुमन और इंटर्न चिकित्सकों के कुछ सदस्य शामिल थे।

प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने हड़ताली डाक्टरों के कहा कि आने वाली कैबिनेट मीटिंग में उन लोगों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी पर निर्णय लिया जाएगा। इंटर्न चिकित्सकों से 15 दिनों का समय मांगा गया और हड़ताल को खत्म करने की अपील की गयी। उन्हें आश्वस्त किया कि 22000 से 25000 के बीच उन लोगों की स्टाइपेंड राशि तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आईजीआईएमएस और पटना एम्स छोड़कर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर विगत 4 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। पीएमसीएच के इंटर्न डॉक्टर विगत 2 दिनों से अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप किए हुए थे। शाम 7 बजे से सभी जूनियर डॉक्टर काम पर लौट गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close