कर्मचारियों पर CM हेमंत सोरेन बोले- हमारा प्रयास हर कर्मचारी निर्भीक होकर काम करे…. पुलिसकर्मियों का जोश देख बोले पड़े… आज तो भाईयों ने होली मना दी..

राँची: क्षतिपूर्ति अवकाश के ऐलान ने 70 हजार पुलिसकर्मियों को उत्साह से भर दिया है। कल से ही लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताने पुलिसकर्मी पहुंच रहे हैं। आज तो पुलिसकर्मियों ने फैसले के जश्न में जमकर अबीर गुलाल उड़ाये और होली जैसा जश्न मनाया। पुलिसकर्मियों का उत्साह देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज होली नहीं है, फिर भी हमारे पुलिसकर्मी भाइयों ने सड़कों पर होली जैसा माहौल बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने उक्त बातें मुख्यमंत्री आवास में आये झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पुलिसकर्मियों को कहीं। आज पुलिस मेंस एसोसिएशन राज्य में क्षतिपूर्ति अवकाश को पूर्व की भांति लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर रहा था। बैंड बाजे के साथ आई मेंस एसोसिएशन की टीम ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर एवं रंग गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी को मुख्यमंत्री से साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि राज्य का हर कर्मचारी खुले मन से निर्भीक होकर कार्य कर सके और राज्य को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के पुलिसकर्मी जंगलों से लेकर शहर तक तैनात हैं। उन सबों का व्यक्तिगत जीवन, व्यक्तिगत भावनाएं होती हैं। उन्हें भी मान सम्मान से जीने का अधिकार है। उन सभी को मान-सम्मान मिले, इसके लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वछता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चंपई सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला और संस्कृति, खेल, युवा मामले विभाग के मंत्री हफीजुल अंसारी, स्कूली शिक्षा, साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो, सांसद विजय हांसदा एवं सांसद महुआ माजी उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close