DBMS कॉलेज की छात्राओं ने दीवार चित्रकारी प्रतियोगिता में लिया भाग……कोल्हान विश्वविद्यालय ने किया था आयोजन..

जमशेदपुर DBMS कॉलेज कोल्हान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एक ऐसा संस्थान जो शिक्षा की अलख जगाने में काफी सुर्खियों में रहता है। कॉलेज में जहां हर दिन छात्रों के बीच प्रतियोगिता की भावना जागृत करने के लिए आए दिन अलग अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। वहीं अलग अलग क्षेत्रों की पढ़ाई कराने वाले कॉलेज के रूप में विख्यात संस्था के छात्रों ने दीवार चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लिया।

दीवार चित्रकारी

आपकी बता दें की कोल्हान विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित दीवार चित्रकारी प्रतियोगिता में DBMS कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने भाग लिया। भाग लेने वाली सभी छात्राएं थी। जिसमे मुख्य रूप से काजल,निशा, रेणुका, रितिक, शोनिमा, संध्या, सौम्या रंजना, सायोनी, नीलिमा, अनुपमा, अनीमा, अरुणा, हीरामई ने मिलकर सुंदर कलाकृति बनाई। ये चित्रकारी सात दीवारों पर बनाई गई।DBMS कॉलेज के शिक्षक संतोष कुमार,मौसमी दत्ता, ईवा शिप्रा मुंडू भी छात्राओं के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने चाईबासा गए। गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह का भी विशेष सहयोग रहा। कॉलेज की प्रिंसिपल डा जूही समर्पिता का भी छात्राओं का मनोबल बढ़ाने में सराहनीय योगदान रहा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close