बच्चों को लंच में दें ये टेस्टी और हेल्दी परांठा, खाकर आ जाएगा मजा!

Types Of Parathas For Tiffin: परांठा एक पॉपुलर भारतीय डिश है, जो नाश्ते और लंच दोनों में खाया जाता है. अगर आप रोज परेशान में रहती हैं कि अपने बच्चों को टिफिन में दें को कई परांठा बेस्ट ऑप्शन है. बच्चों के टिफिन में परांठे रखना एक बेहतरीन ऑपशन है, क्योंकि ये स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं. आइए जानते हैं कुछ खास परांठों के बारे में, जो बच्चों को पसंद आएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सभी परांठों को बनाने में समय कम लगता है और ये बच्चों के टिफिन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. इन्हें दही या चटनी के साथ परोसें और बच्चे खुश होकर खाएंगे. आइए जानते हैं इन परांठा के बारे में.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलू का परांठा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलू का परांठा सबसे फेमस है. इसे उबले और मसले हुए आलू, नमक और मसालों के साथ बनाया जाता है. बच्चे इसे चटनी या दही के साथ पसंद करते हैं. ऐसे में आप अपने बच्चों के लंच में आलू का परांठा दें सकती हैं.

गोभी का परांठा

गोभी का परांठा काफी हेल्दी रहता है. इसमें कद्दूकस की गई गोभी, नमक, और थोड़ा मसाला मिलाया जाता है. यह स्वाद में भी अच्छा होता है और बच्चों को टिफिन में देने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

पालक का परांठा

पालक का परांठा बहुत पौष्टिक होता है. अपने बच्चे को हेल्दी और फिट रखने के लिए यह भी टिफिन दें सकती हैं. समें उबली हुई पालक, नमक, और अदरक का पेस्ट मिलाया जाता है. यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हरी पत्तेदार सब्जियों का पोषण भी देता है.

पनीर का परांठा

पनीर का परांठा प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, चाट मसाला और नमक मिलाया जाता है. पनीर परांठा का टेस्ट काफी अच्छा होता है. इसके साथ काफी हेल्दी भी होता है.

मिक्स वेजिटेबल परांठा

मिक्स वेजिटेबल परांठा अलग-अलग सब्जियों जैसे गाजर, मटर, और शिमला मिर्च के साथ बनाया जाता है. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होता है. आपके बच्चे को मिक्स वेजिटेबल परांठा बेहद पसंद आएगा.

Related Articles

close