Pradhanmantri Suryodaya Yojana: ब्रेकिंग- अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ लोगों को होगा फायदा

नयी दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्योदय योजना (Pradhanmantri Suryodaya Yojana) का ऐलान कर दिया है। हर घर पर सोलर पैनल बनाने को लेकर योजना बनाई गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या से दिल्ली लौटते पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की घोषणा की है। उन्होंने X पर लिखा है, सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी।इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ऐलान से गरीब परिवारों को खासा मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ शुरू करेगी. मोदी ने कहा, ‘अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला फैसला लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” शुरू करने जा रही है।

Related Articles

close