तीन दोस्त अलविदा : लैब टेक्निशियन अपने 2 दोस्तों के साथ गया बर्थडे पार्टी में, लौटते वक्त हुआ भीषण सड़क हादसे का शिकार

भागलपुर। भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गयी। हादसा गोपालपुर थाना के हरनाथचक की बतायी जा रही है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। मरने वाले की पहचान सहरसा जिला के रघुनाथपुर थाना के महुआ बाजार निवासी जनार्दन मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार (24), कदवा ओपी के प्रतापनगर निवासी मसरुल कुमार राय के पुत्र सुकेश कुमार (20) इस्माइलपुर थाना के मंथन टोला निवासी रामजी मंडल के पुत्र राहुल कुमार उर्फ सूरज कुमार (18) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक प्रिंस कुमार कदवा में निजी चिकित्सक के यहां लैब टेक्नीशियन का काम करता है। प्रिंस के मित्र सुकेश भी देर रात बर्थडे पार्टी में गया था, लेकिन सुकेश देर रात ही बर्थडे पार्टी से वापस लौट गया था। बता दें की तीनों युवक टीवीएस रेंडम मोटरसाइकिल से कदवा के तरफ जा रहे थे, कुआसा की वजह से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी तब हुई, जब पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त के लिए नकली थी, इसी दौरान पुलिस को सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक मिली।
प्रिंस कुमार के पास से आधार कार्ड बरामद किया। जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। जानकारी के मुताबिक गोपालपुर थाना के हरनाथचक में अंशु कुमार के बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।











