अंचल निरीक्षक बनेंगे अंचल अधिकारी (CO): सर्किल इंस्पेक्टर (CI) के इस प्रमाण पत्र पर टिकेगी प्रमोशन

रांची। राज्य सरकार ने जब से राजीव अरुण एक्का को राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार संबंधी अधिसूचना जारी की है तभी से प्रोन्नति की आस लगाए कर्मियों में कई उम्मीद जगी है। उम्मीद लगाई जा रहीं है की अब प्रमोशन के लिए योग्य अंचल निरीक्षक को अंचल अधिकारी में प्रोन्नत किए जायेंगे।इस संबंध में कारवाई जारी है।

राज्य के अंचल निरीक्षकों से अंचल अधिकारी के पद पर जल्द ही प्रमोशन दिया जायेगा. इस संबंध में राजस्व भूमि सुधार विभाग ने वैसे योग्य अंचल निरीक्षकों की सूची तैयार कर रहा है जिन्हें सीओ के पद पर प्रोन्नति दी जानी है. इस संबंध में जिलों से भी ब्योरा मांगा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योग्य अंचल निरीक्षकों की निगरानी स्वच्छता प्रमाण पत्र भी देखा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सदस्य राजस्व पर्षद की अध्यक्षता में इसमें बैठक की जायेगी. ऐसे में अब जल्द ही सीआई से सीओ में प्रमोशन के लिए बैठक की तिथि ली जायेगी. वहां से सहमति मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री से स्वीकृति लेकर आदेश जारी किया जायेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close