पुलिसकर्मी SmartPhone का नही कर सकेंगे इस्तेमाल, आदेश जारी

बड़ी खबर : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस कड़ी में यूपी पुलिस ने भी अपनी तैयारी जारी रखी हैं. यूपी पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त के लिए पूरी तरीके से तैयारियों में जुट गई है. यूपी पुलिस अलग-अलग बैठक कर तैयारी कर रही है. यूपी पुलिस के डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आदेश जारी कर 22 जनवरी और 26 जनवरी की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा में लगे सिकर्मियों को मोबाइल फोन ना इस्ते करने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस मुख्यालय ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए एक निर्देश जारी किया है. पुलिस मुख्यालय ने अपने निर्देश में कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तैनात पुलिसकर्मी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिसकर्मी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे

पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी किए निर्देशों के अनुसार, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के वक्त संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, क्योंकि फोन का इस्तेमाल करते वक्त पुलिसकर्मी ड्यूटी पर ध्यान नहीं दे पाते. यह आदेश 22 से 26 जनवरी तक लागू रहेगा. जानकारी हो कि अयोध्या को सुरक्षा के नजरिए से कई जोन में बांटा जाएगा जबकि जबकि रेड और येलो जोन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. ऐसे में जहां इस कार्यक्रम में देशभर के कई प्रमुख दिग्गज यहां मौजूद रहेंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी ली जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close