ब्रेकिंग: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी चुनाव हारे, बेरमो में जयमंगल सिंह जीते, इंडिया गठबंधन में जश्न शुरू

Breaking: Leader of Opposition Amar Bauri lost the election, Jaimangal Singh won in Bermo, celebrations started in India alliance.

Jharkhand Election: चंदनकियारी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी चुनाव हार गये हैं। हालांकि उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी, लेकिन उन्हें झामुमो प्रत्याशी उमाशंकर ने चुनाव में मात दे दी। गिरिडीह से झामुमो को जीत मिली है। सुदिव्य कुमार सोनू लगभग तीन हजार वोटों से जीते हैं। इंडिया गठबंधन ने अब तक 5 सीटें जीत ली है, जबकि 48 सीटों पर वो आगे चल रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं धनबाद से बाघमारा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। एनडीए 26 सीट पर आगे चल रही है और एक सीट जीत चुकी है। वहीं जयराम महतो भी डुमरी से बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं बेरमो सीट जयमंडल सिंह ने जीत ली है। बेरमो सीट से कांग्रेस के कुमार जयमंगल (KUMAR JAIMANGAL) और भाजपा के रविंद्र कुमार पांडे (RAVINDRA KUMAR PANDEY) की बीच कड़ा मुकाबला है. कांग्रेस 1491 वोटों के साथ भाजपा से आगे निकल गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोहरदगा विधानसभा सीट से डॉ रामेश्वर उरांव 11 वें दौर की वोटिंग के बाद 17,302 वोट आगे चल रहे हैं. उन्हें अबतक कुल 61153 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी प्रत्याशी नीरू शांति भगत को 43,851 वोट मिले हैं.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।

2. सोरेन परिवार के तीन कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।

3. धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सरायकेला सीट पर 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

close