देवघर : NMOPS व NPS स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी बैठक रविवार को…. रांची कूच के पूर्व तैयारियों की होगी समीक्षा…सह संयोजक विश्वनाथ बक्शी बोले- “ये लड़ाई निर्णायक मोड़ पर, सहभागिता जरूर दिलायेगी जीत”

देवघर । झारखंड में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 26 जून को जयघोष महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के जुटने का अनुमान है। NMOPS के बैनर तले आयोजित होने वाले इस जयघोष महासम्मेलन को लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारी चल रही है। अलग-अलग संगठनों ने भी इस पेशन महासम्मेलन में अपनी सक्रिय सहभागिता का ऐलान किया है।

NMOPS झारखंड के प्रांतीय संगठन के निर्देश के बाद अब जिलास्तर पर लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। संगठन के पदाधिकारी लगातार जिलों में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और कर्मचारियों से रांची कूच करने का आह्वान कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को NMOPS देवघर और सभी NPS स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक बुलायी गयी है। देवघर के पुराना सदर अस्पताल के IMA हाल में आयोजित होने वाली इस बैठक में NMOPS देवघर के साथ-साथ सभी विभागों के NPS स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर बाद 1 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ प्रखंड स्तर रैली में इस्तेमाल होने वाले बैनर पोस्टर और अन्य सामग्री प्रदान की जायेगी। NMOPS के देवघर सह संयोजक संजीव मिश्रा और विश्वनाथ बक्शी ने देवघर जिले के सभी NPS कर्मियों से अपील की है कि वो अपनी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी जयघोष महासम्मेलन में निभायें। संजीव कुमार और विश्वनाथ बक्शी के मुताबिक 26 जून की तैयारी को लेकर यह बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में सभी NPS कर्मी रविवार को 1:00 बजे आर मित्रा स्कूल के बगल में पुराना सदर अस्पताल के आईएमए हॉल जरूर पहुंचे और निर्णायक लड़ाई में अपना सहयोग दें।

आपको बता दें कि शुक्रवार को NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने आल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को पत्र लिखा था और संगठन की तरफ से सहयोग की अपील की थी। इस सहयोग की अपील पर AJPMA अध्यक्ष ने भी संगठन के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखकर सांगठनिक स्तर पर तैयारी के निर्देश दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close