झंडा लगाने के दौरान हुआ हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

रांची । राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया इलाके में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि झंडा फहराने के दौरान करंट लगने से यह घटना घटी है। मृतकों की पहचान आरती झा, विनीत झा और पूजा झा के रूप में की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ट्वीट

कांके थाना प्रभारी ब्रज कुमार ने बताया कि छत के उपर से हाई वोल्टेज तार गुजरा हुआ था। घटना के वक्त बारिश भी काफी तेज हो रही थी। ये सभी लोग अपने घर के ऊपर झंडा लगा रहे थे। उसी दौरान बिजली के तार संपर्क में आने के कारण उन्हें करंट लग गई और तीनों हादसे का शिकार हो गए । मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। और घटना संबंधी तथ्यों की छानबीन में जुट गई है। मुख्य मंत्री ने भी इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close