प्रकाश रंजन निर्विरोध चुने गए करमाटांड़ ग्राम पंचायत के उप मुखिया…. लोगों ने दी बधाई

गोबिंदपुर(धनबाद)। गोविंदपुर के करमाटांड़ ग्राम पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन पूरा हो गया। प्रकाश रंजन करमाटांड़ ग्राम पंचायत के नए उप मुखिया होंगे। उप मुखिया पद के लिए वैसे तो कई दावेदारों ने दावा किया था, लेकिन आज जब निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई तो सभी ने सर्वसम्मति से प्रकाश रंजन को उप मुखिया पद के लिए स्वीकार कर लिया।

सर्वसम्मति बनने के बाद निर्वाचन की नौबत नहीं आई, जबकि पहले चुनाव की उम्मीद जताई जा रही थी।
इधर, सर्वसम्मति बनती दिख मुखिया और गोविंदपुर ब्लाक के अधिकारियों की मौजूदगी में उप मुखिया पद के लिए निर्विरोध रूप से प्रकाश रंजन को चुन लिया गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर करमाटांड़ ग्राम पंचायत की मुखिया परिजन बीबी के अलावे गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय के अंचलाधिकारी रामजी वर्मा, अंचल निरीक्षक समेत कई चुने हुए जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। आपको बता दें कि गोविंदपुर के करमाटांड़ ग्राम पंचायत के उप मुखिया चयन को लेकर लोगों की काफी ज्यादा दिलचस्पी नजर आ रही थी। चुनाव के पूर्व काफी सारी अटकले भी उप मुखिया के पद को लेकर लग रही थी। लेकिन निर्वाचन शांतिपूर्ण और निर्विरोध होते देख हर किसी ने खुशी जाहिर की है। इधर करमाटांड़ ग्राम पंचायत के नए उप मुखिया पद पर निर्विरोध चुने गए प्रकाश रंजन को कई लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close