देवघर : शिवलिंग के गर्भगृह में छेड़छाड़ मामले में इन्हें किया गया निलंबित !

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग से की गई छेड़छाड़ मामला अब और भी तूल पकड़ लिया है. अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त विशाल सागार ने कठोर निर्णय लिया है.

अब मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेस परिहस्त के सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक शाक्तियों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है. वहीं मंदिर कर्मी हरिलाल पांडेय को भी निलंबित कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शिवलिंग के साथ कथित छेड़छाड़ का फोटो खूब वायरल हो रहा था.

https://x.com/nishikant_dubey/status/1865812043724362203

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसमें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ तथा 51 शक्तिपीठों में से एक ह्रदय पीठ देवघर में झारखंड सरकार का यह अनर्थ,शिव लिंग पर सीमेंट धार्मिक आस्था पर कॉंग्रेस सरकार का सीधा प्रहार है. भगवान शिव के घर में अनर्थ,बाबा न्याय करेंगे

शिवलिंग के आसपास सीमेंट से कर दिया था मरम्मत 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई कि  गर्भगृह में शिवलिंग के आसपास सीमेंट से मरम्मत का कार्य किया गया है. उसका कुछ अंश शिवलिंग को भी छू गया है. संभवत: यहीं पर चूक हुई है. सूचना यह भी है कि उपायुक्त, एसडीओ व पुरोहित को संज्ञान में दिए बिना ही यह कार्य शुरू किया गया। जो अनुशासनहीनता है.

Related Articles

close