यमुना नदी में नाव पलटी .. बच्चों समेत महिलाएं 30 से अधिक संख्या में थीं सवार..बचाव कार्य जारी….

बांदा यूपी के बांदा मरका घाट से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई।शुरुआती जानकारी के मुताबिक 30 से ज्यादा लोग सवार थे जिनमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं भी सवार थी। गोताखोरों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी।

मर्का थाना क्षेत्र में जमुना नदी के बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। 8 लोग किसी तरह तैर कर निकल आए। बाकी लोगों का कोई पता नहीं चला। उनकी तलाश में ऑपरेशन चल रहा है। तैर कर बचे लोगों के अनुसार नाव में सवार अन्य सभी की मौत की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोर तलाशी अभियान में लगे हैं। 4 लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने हादसे को संज्ञान लिया है, अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।

घटना के संबंध में बताया की फतेहपुर, प्रयागराज लोग यमुना नदी पार कर आते जाते हैं। एकमात्र साधन नाव है। एक बार में करीब 30-40 की संख्या में लोग आते जाते हैं। गुरुवार दोपहर में 30 से अधिक लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई और नाव में सवार सभी लोग डूब गए। जान बचाकर बाहर आए 28 वर्षीय राजकरण पासवान और 60 वर्षीय गया प्रसाद निषाद बाहर निकले नाव सवार ने सब के डूबने की आशंका व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि करीब 30 से 35 लोगों से भरी नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी। तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा गई।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 4 लोगों के शव नदी से निकाले गए हैं, जिनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया करीब 8 लोग तैरकर बाहर आ गए जबकि कम से कम 20 अन्य लापता है। अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। जिले के सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close