इंडियन एयर फोर्स Agniveer Result 2022: IAF ने जारी कर दिया अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम….इस तरह करें चेक, देखें स्टेप बाय स्टेप

नयी दिल्ली: एयरफोर्स ने अग्नीवीर के पदों पर आयोजित परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिये हैं। (Indian Air Force Agniveer) उम्मीदवार आधिकारिक साइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एयरफोर्स ने अग्निवीर की परीक्षा 24 जुलाई 2022 से आयोजित करनी शुरू की थी। Air Force की पहले चरण की परीक्षा 24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक हुई थी। पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

तय शेड्यूल के मुताबिक दूसरे चरण की परीक्षा 1 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एयर फोर्स में अग्निवीर के कुल 3500 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होकर 5 जुलाई 2022 तक चली थी। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास मांगी गई थी, जबकि उम्मीदवार की आयु की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 29 दिसंबर 1999 और 29 जून 2005 के बीच होना चाहिए। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को पीएसएल राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आयोजन 01 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Indian Air Force Agniveer Result

रिजल्ट ऐसे करें चेक- देखें स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
• स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर दिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
• स्टेप 3: उम्मीदवार फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
• स्टेप 4: फिर उम्मीदवार की स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
• स्टेप 5: अब उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
• स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवा लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close