महिला ने पार्सल मंगाया, डब्बा खोला तो निकली सिरकटी लाश; जानें कहां का है मामला

महिला ने इलेक्ट्रिकल सामान मंगवाया. जब घर पहुंचे पार्सल को खोला तो उसमें सिर कटी लाश मिली.पार्सल के डिब्बे में एक पुरुष की सिरकटी लाश और धमकी भरी चिट्ठी मिली. इसमें लिखा था कि यदि 1 करोड़ 30 लाख रुपये नहीं दिए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस बात से डरी-सहमी महिला ने तुरंत पुलिस को खबर दी.

पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. आरंभिक जांच में बस इतना पता चला है कि लाश जिस व्यक्ति की है उसकी उम्र करीब 45 वर्ष रही होगी.यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला अंतर्गत येंडागांड़ी गांव का है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्माणाधीन मकान के लिए मंगवाया था सामान
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, येंडागांडी गांव की रहने वाली तुलसी अपना मकान बनवा रही है.

निर्माणाधीन मकान के लिए उन्होंने क्षत्रिय सेवा समिति नाम की संस्था से मदद मांगी थी. इस संस्था ने पहले तुलसी के निर्माणाधीन मकान के लिए टाइल्स उपलब्ध कराई थी. इस बार तुलसी ने इलेक्ट्रिकल सामान मंगवाया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को जब पार्सल घर पहुंचा तो तुलसी ने उसे खोला लेकिन, इसमें इलेक्ट्रिकल सामान की जगह एक व्यक्ति की सिरकटी लाश मिली. साथ ही धमकी भरी चिट्ठी भी. इसमें 1 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी रकम मांगी गयी थी.

मृत व्यक्ति के पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
इस वाकये की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पश्चिम गोदावरी जिले के एसपी नईम अस्मी खुद घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आऱंभिक तौर पर यह जानकारी दी है कि मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष रही होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने की है. हालांकि, इसमें डिलिवरी ब्वॉय अहम सुराग साबित हो सकता है.

Related Articles

close